Monday, June 22Ujala LIve News
Shadow

हिंदू का मस्तक सदैव ऊंचा रहना चाहिए- चंपत राय

 

हिंदू का मस्तक सदैव ऊंचा रहना चाहिए- चंपत राय

 

अयोध्या से प्रयागराज पधारे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री एवं विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंपत राय का अग्रवाल समाज, इलाहाबाद के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल के आवास सिविल लाइंस में भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने अपने वक्तव्य में उपस्थित सभी लोगों को राम जन्मभूमि का इतिहास बताया एवं सभी को रामलाल के दर्शन हेतु अयोध्या आमंत्रित भी किया।

राय  ने अयोध्या मंदिर प्रण से प्राण प्रतिष्ठा तक प्रयागराज की अहम भूमिका बताइ। जिसमें अशोक सिंघल से लेकर जस्टिस सुधीर नारायण अग्रवाल तथा देवकी नंदन अग्रवाल सभी का योगदान बताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवानिवृत पुलिस महानिदेशक केoपीo सिंह, विनोद अग्रवाल, संजय गुप्ता, डॉo बी0बीo अग्रवाल, पीयूष रंजन अग्रवाल, अजीत बंसल, आशीष गोयल, अरुण अग्रवाल, पार्षद आनंद अग्रवाल, विपुल मित्तल, अभिषेक मित्तल, आदेश गोयल, अनुज अग्रवाल ,विशाल अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, महेंद्र गोयल, मनोज अग्रवाल, मालती अग्रवाल, अंजना अग्रवाल, मोना अग्रवाल, सलोनी अग्रवाल, प्रियंका ,अमिता ,अनिता, नेहा आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *