Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

स्व0 हेमवती नन्दन बहुगुणा की 35 वीं पुण्यतिथि मनाई गई

 

स्व0 हेमवती नन्दन बहुगुणा की 35 वीं पुण्यतिथि मनाई गई

महान स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री उ0प्र0 और पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार स्व0 हेमवती नन्दन बहुगुणा जी के 35वीं पुण्यतिथि उनके प्रतिमा स्थल फायर ब्रिगेड चौराह सिविल लाइन्स प्रयागराज में हेमवती नन्दन बहुगुणा स्मृति समिति के तत्वावधान में समिति के जिलाध्यक्ष संत प्रसाद पाण्डेय की अध्यक्षता में मनाई गई।


कार्यक्रम की शुरूआत उनके पुत्र शेखर बहुगुणा एवं दामाद पी0सी0 जोशी पुत्रवधू विनीता बहुगुणा, पौत्री उत्तरा बहुगुणा अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने दीप प्रज्ज्वलित किया एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समिति के जिलाध्यक्ष संत प्रसाद पाण्डेय ने सर्वधर्म पाठ का शुभारम्भ किया उसके उपरान्त सर्वधर्म पाठ करने वालों में पादरी प्रवीण मैसी, मौलवी मोहम्मद शबान, आदि उपस्थित रहे। वहां उपस्थित सभी लोगों ने बहुगुणा जी द्वारा किए गए विकास कार्याें को याद किया एवं उनके द्वारा बताए गए कर्तव्य मार्ग पर चलाने का संकल्प लिया एवं हेमवती नन्दन बहुगुणा अमर रहे के नारे लगाए।
सभी आए लोगों का कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समिति के जिलाध्यक्ष संत प्रसाद पाण्डेय ने स्वागत किया एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। स्व0 हेमवती नन्दन बहुगुणा जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा, विभवनाथ भारती पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा यमुनापार, अभिषेक शुक्ला अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता उच्च न्यायालय इलाहाबाद, ओम प्रकाश तिवारी कांग्रेस नेता, अशफाक अहमद कांग्रेस नेता, जावेद उर्फी कांग्रेस नेता, विजय बहादु सिंह, विजय मिश्रा, मनु कक्कड़ मोहन पाण्डेय, वीरेन्द्र तिवारी, जय नारायण पाण्डेय, घनश्याम नारायण तिवारी, , प्रवीण पटेल, शंकर लाल निषाद, रामदास, रंगबली पटेल, संतुष्टम शुक्ला, धर्मराज विष्णु शुक्ला, सुभाष पांडेय पार्षद रणजीत सिंह ऋषि निषाद बबुआन मिश्रा धर्म राज पांडेय सुनील दास, सुनील रावत, आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *