Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

सज धज के साथ निकाली गया कर्ण घोड़े की शोभा यात्रा

सज धज के साथ निकाली गया कर्ण घोड़े की शोभा यात्रा

 

प्रयागराज यह परंपरा तब शुरू हुई जब लव कुश ने महर्षि वाल्मीकि के आश्रम मे भगवान श्री राम के अश्वमेध यज्ञ के अश्व को बांध लिया था यह लव कुश के असीम शक्ति और पराक्रम का प्रतीक था

संगम नगरी की सड़कों पर शोभा यात्रा निकाली गई कर्ण घोड़ा शोभा यात्रा एक पारंपरिक और धार्मिक आयोजन है जो दशहरा महोत्सव शुरुआत का प्रतीक है कर्ण घोड़ा को भगवान राम का दूत माना जाता है इसका आयोजन पथरचट्टी रामलीला कमेटी द्वारा किया जाता है इसे फूल गजरे सच्चे गोटे
रत्नों और लाइटिंग से सजाया जाता है।
शोभा यात्रा की शुरुआत हीवेट रोड स्थित राम मंदिर से शुरू होकर रामलीला मैदान पहुंचती है वहां पर पूजा अर्चना और आरती की जाती है कर्ण घोड़ा शोभा यात्रा रामलीला शुरू होने और देखने के लिए एक आमंत्रण की तरह होता है शोभा यात्रा कोठापार्चा बहादुरगंज लोकनाथ ठठेरी बाजार घंटाघर जॉनसेन गंज होते हुए बादशाही मंडी पहुंचता है। कर्ण घोड़ा
शोभा यात्रा में डीजे बैंड ढोल ताशा पार्टी डमरू वादक शहनाई वादक कलात्मक चौकिया अपने प्रदर्शन से भक्तों को भाव विभोर कर रहे थे काशी से बुलाए गए डमरू वादक विशेष आकर्षण का केंद्र थे कर्ण घोड़े पर फूल बरसाया जा रहा था आरती की जा रही थी शोभा यात्रा काफी लंबी थी डीजे पर बज रहे धुन पर राम ना चले हनुमान के बिना हनुमान ना चले राम के बिना पर सभी भक्त भक्तिमय में थिरक रहे थे सड़क के दोनों तरफ भक्तों की भारी भीड़ थी शोभा यात्रा का रात तक इंतजार करती रही भक्त जय श्री राम का जयकारे लगा कर हाथ जोड़कर कर्णर्घोड़े का स्वागत कर रहे थे। पदाधिकारीयो का भी स्वागत किया गया। चौक जॉनसेन गंज पर कर्ण घोड़े की आरती की गई शोभा यात्रा में सांसद मंत्री महापौर दर्जनो पार्षद व समाजसेवी शामिल हुए। चौक घंटा घर जॉनसेन गंज पर पदाधिकारीगण का स्वागत किया उनके ऊपर फूल बरसाए गए और माला पहनाया गया। स्वागतर्कता में पंडित दिगंबर नाथ त्रिपाठीअनूप केसरवानी गौरी शंकर वर्मा विजय चौरसिया भरत कनौजिया अकरम शगुन महेंद्र कपूर क्षेत्र के तमाम व्यापारी उपस्थित थे। कोतवाली बहादुरगंज बादशाही मंडी शाहगंज की पुलिस पूरी मुस्तैदी से शोभा यात्रा को सकुशल संपन्न कराया मो्० अमीर ने पुलिस का सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *