Sunday, August 9Ujala LIve News
Shadow

कनकधारा कजरी कार्यशाला महोत्सव का भव्य समापन

*कनकधारा कजरी कार्यशाला महोत्सव का भव्य समापन*

*जिलाधिकारी मनीष वर्मा एवं डॉ. अंकिता राज ने किया प्रतिभागियों का सम्मान*

*किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर एवं पार्षदगण रहे उपस्थित

*प्रयागराज।* अवध की लोक परंपरा और कजरी लोक संगीत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से कनकधारा एवं रोटरी प्रयागराज संगम के सह-तत्वावधान में आयोजित *”आठ दिवसीय कजरी कार्यशाला महोत्सव”* का भव्य समापन प्रयाग संगीत समिति, मेहता ऑडिटोरियम, सिविल लाइंस में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि *जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष वर्मा जी* द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर *जिलाधिकारी की धर्मपत्नी डॉ. अंकिता राज भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं और उन्होंने प्रशिक्षित छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कनकधारा की अध्यक्ष एवं गायिका सुश्री स्वाती निरखी ने कहा कि _”हमारा उद्देश्य लोक संस्कृति को जीवित रखना और उसे आधुनिक पीढ़ी से जोड़ना है। जिलाधिकारी महोदय एवं डॉ. अंकिता राज जी के मार्गदर्शन से हमारा उत्साह दोगुना हो गया।”_
मंच पर अवध अंग की पारंपरिक झूला कजरी और सावनी प्रस्तुत की गई । विशेष तौर पर बारहमासा चौलर कजरी , गोरिया कहे बलम बरखा में , चौमासा कजरी चटवा तनि दे बलम परदेसिया , कवन रंग मंगवा कवन रंग मोतिया आदि विलुप्त कजरी को संरक्षित और प्रस्तुत किया गया ।
समारोह में *किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर श्री कौशल्यानंदगिरी टीना माँ ,शिक्षा विद रोटेरियन डा अमित त्रिपाठी,सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री नीरज जायसवाल जी*, *क्षेत्रीय पार्षद श्री पंकज जायसवाल जी*,अमित सिंह जी, श्री बबलू रघुवंशी जी एवं पार्षद *एमपी एमएलए कोर्ट के माननीय न्यायाधीश श्री योगेश कुमार जी* एवं *डॉ. बी. के. कश्यप जी* की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल, वरिष्ठ व्यवसाई श्री प्रमोद बंसल जी , कुमार नारायण जी , संजय श्रीवास्तव जी रहे ।
कार्यशाला की प्रशिक्षिका बनारस घराने की ‘A’ ग्रेड लोक गायिका *श्रीमती आश्रया द्विवेदी जी* के निर्देशन में छात्राओं ने कजरी एवं लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का *संचालन श्री संजय पुरुषार्थी जी* ने किया।
कनकधारा की टीम से वरुण कुमार, रोहित गुप्ता, यश कुमार से अनुज कुमार यादव ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अत्यधिक मेहनत की ।
कार्यक्रम में *श्रीमती निलिमा सिंह, सुधा तिवारी, अनुराधा दरबारी, साधना सिंह, साधना शर्मा, ज्योति यादव, रश्मि यादव, वंदना सिंह, मंजू पेट्रोला, पूर्णिमा सिंह, पुष्पा तिवारी, पारुल श्रीवास्तव* सहित छोटी बच्चियां *प्रगति सिंह, उन्नति सिंह* एवं गायक *अमरेंद्र श्रीवास्तव* ने प्रतिभाग किया।
समारोह में *रोटरी प्रयागराज संगम के अध्यक्ष रोटेरियन अमरेंद्र सिंह* एवं सचिव *रोटेरियन साधना श्रीवास्तव* सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *