हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रयागराज नगर निगम के द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

प्रयागराज
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रयागराज नगर निगम द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा पजावा रामलीला मैदान से अत्यंत उत्साह के साथ निकाली गई। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस यात्रा का नेतृत्व शहर के महापौर गणेश केसरवानी ने किया, जिसमें भारी संख्या में नगरवासी, पार्षद और विभिन्न सामाजिक संगठन शामिल हुए।वही युवाओं और नागरिकों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए, हाथों में कई मीटर लंबा राष्ट्रीय ध्वज थामे हुए शहर के प्रमुख मार्गों पर मार्च किया गया। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंज उठा और स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह इसका स्वागत किया।इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में देशप्रेम की भावना को जागृत करना और ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को जन-जन तक पहुंचाना है।
