महादेव को प्रसन्न करने का अनुष्ठान है महारूद्राभिषेक
(महंत बलवीर गिरी)
*सैकड़ो शिव भक्तों ने पार्थिव शिवलिंग बनाकर किया देवाधिदेव महादेव का सामूहिक महा रुद्राभिषेक


प्रयाग उत्थान समिति के तत्वाधान सावन महोत्सव के द्वितीय सोमवार के अवसर पर
श्री पथरचट्टी रामलीला कमेटी नवग्रह मंदिर रामबाग के प्रांगण में पूर्ण विधि विधान एवं मंत्रोचार के साथ समिति के अध्यक्ष डॉ उदय प्रताप सिंह के अगुवाई में जगत के कल्याण हेतु सामूहिक महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया इस अवसर
महारुद्राभिषेक की आरती बंधवा हनुमान मंदिर के पूज्य महंत बलवीर गिरी जी महाराज ने भक्तों के साथ महाआरती की और कहा कि देवाधिदेव महादेव को प्रसन्न करने का अनुष्ठान महा रुद्राभिषेक जिससे भक्तों का कल्याण उनके दुखों का अंत और कल्याणकारी सिद्ध होता है।
*इस अवसर पर समिति के संरक्षक देवेंद्र सिंह चंदेल एवं अध्यक्ष डॉक्टर उदय प्रताप सिंह ,महामंत्री अभिषेक ठाकुर ने महंत बलवीर जी महाराज को अंगवस्त्रम पहनाकर और गदा भेंट कर स्वागत किया*
उपाध्यक्ष राजेश केसरवानी ने बताया कि 151जोड़ों ने अपने परिजनों के साथ पार्थिव शिवलिंग बनाकर सामूहिक रुद्राभिषेक में भाग लिया और अपने परिवार जनों एवं जगत के कल्याण की कामना करते हुए विधि विधान पूर्वक भगवान भोलेनाथ को दूध, दही पंचामृत गंगाजल ,शहद ,फल फूल बेलपत्र वस्त्र भांग धतूरा इत्र अर्पित कर रुद्राभिषेक किया
कार्यक्रम के व्यवस्थापक धर्मेंद्र जी भैया एवं संचालन महामंत्री अभिषेक ठाकुर ने किया
इस दौरान राजेश केसरवानी अनामिका दास सीमा केसरवानी शिवम अग्रहरी प्रवीण गुप्ता, कमल सिंह, रजत सोनकर , गोपाल जी अभिलाष केसरवानी , सत्यम केसरवानी सुनील केसरवानी ,शत्रुघ्न जायसवाल अजय अग्रहरि
एंव प्रयाग उत्थान समिति के समस्त पदाधिकारी एवं शिव भक्त उपस्थित रहे
