नवनियुक्त पुलिस आयुक्त से व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट

प्रयागराज,
नवनियुक्त पुलिस आयुक्त श्री पीयूष मॉर्डिंया जी के प्रयागराज आगमन पर व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने आज शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने पुलिस आयुक्त महोदय से विनम्र अनुरोध किया कि व्यापारियों की समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं को समझने तथा उनके त्वरित समाधान के लिए माह दो माह में एक बार व्यापारियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाए। पुलिस आयुक्त महोदय ने प्रतिनिधिमंडल की इस मांग को सकारात्मक रूप से लेते हुए नियमित संवाद के लिए आश्वासन दिया।
शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री राणा चावला, जिला महिला व्यापार मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अवंतिका टंडन, गेस्ट हाउस एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री गुफरान अहमद, श्रीमती हिना खान, श्रीमती वंदना त्रिपाठी, श्री अतीन गुप्ता, श्री रविंद्र जायसवाल एवं श्री महमूद खान अकरम शगुन सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
व्यापार मंडल की आशा है कि पुलिस आयुक्त महोदय के मार्गदर्शन एवं सहयोग से प्रयागराज के व्यापारिक वर्ग की समस्याओं का प्रभावी समाधान होगा तथा प्रशासन और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।
