Tuesday, August 11Ujala LIve News
Shadow

इलाहाबाद डिग्री कॉलेज,विधि विभाग,बेनीगंज परिसर विधिक सहायता समिति की बैठक संपन्न

इलाहाबाद डिग्री कॉलेज,विधि विभाग,बेनीगंज परिसर विधिक सहायता समिति की बैठक संपन्न


इलाहाबाद डिग्री कॉलेज,विधि विभाग,बेनीगंज परिसर विधिक सहायता समिति की बैठक विधिक सहायता केंद्र में आयोजित की गई जिसमें समिति के साथ-साथ आमंत्रित विशेष सदस्यों ने सहभागिता की और विधिक सहायता केंद्र के व्यावहारिक और सुचारू रूप से निरंतर कार्य करने हेतु विचार विमर्श एवं संवाद किया गया।

आज की बैठक विधिक सहायता समिति की अध्यक्षा एवं प्रभारी,विधि विभाग डॉ नीलम सिंह जी के मार्गदर्शन एवं देख-रेख में संपन्न हुई।

बैठक का संयोजन,विधिक सहायता समिति के समन्वयक डॉ श्लेष गौतम ने किया तथा समस्त कार्यवाही का संचालन डॉ हरीश तिवारी ने किया।

आज की बैठक की कार्य सूची में विशेष रूप से निम्नलिखित चार विषय थे,
१:विधिक सेवा समिति की गतिविधियों का विस्तार।
२:उद्देश्य प्राप्ति हेतु कार्यक्रम एवं संवाद।
३:विधिक साक्षरता का प्रचार-प्रसार।
४:ज़िला एवम् राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ समन्वयन-संवाद।

बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने अपनी बात रखी एवं आवश्यक सुझाव दिए,मसलन,जागरूकता अभियान,ग्रामीण क्षेत्रों की ओर संवाद के कार्यक्रम,विधिक साक्षरता का यथोचित प्रचार-प्रसार,ज़रूरतमंदों तक सुगमता से न्याय पहुंचे इसका प्रयास,विधिक उपायों को लेकर निरंतर चर्चा-परिचर्चा,छात्रों को वालंटियर के रूप में प्रशिक्षण हेतु प्रयास एवं समन्वयं,महिलाओं,दिव्यांगो एवं वृद्धो को विशेष सहायता संदर्भ आदि।

बैठक में डॉ पंकज रावत,डॉ किरण सिंह,डॉ आकाश राम,डॉ पवन गुप्ता,डॉ राष्ट्र गौरव,श्री प्रशांत,डॉ चंद्रनाथ सिंह आदि ने विशेष रूप से अपनी बात रखी।
इस अवसर पर डॉ गिरिजेश सिंह, डॉ मुक्ति जायसवाल,डॉ धीरेंद्र विक्रम सिंह,डॉ संदीप मिश्रा की भी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *