तंबुओं की नगरी से कांग्रेस का शंखनाद

प्रयागराज: मिशन 2024 को फतह करने के लिए कांग्रेस ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। संगम की रेती पर लगे माघ मेला क्षेत्र के त्रिवेणी रामानुज मार्ग स्थित कांग्रेस सेवा दल का तीन दिवसीय विशेष समर्थ चिंतन मंथन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। बुधवार को सुबह 10 बजे शिविर शिविर की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रीय गान से की गई। इसके बाद वेद मंत्रोंचार कर पंच ब्रह्मचारियों ने शंख ध्वनि की प्रस्तुति की। प्रशिक्षण लेने के लिए जुटे बड़ी संख्या में कांग्रेस स्वम सेवक के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए आये सुप्रसिद्ध लेखक और विचारक अशोक कुमार पाण्डेय ने सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक परिदृश्य पर पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। वहीं गांधी की जीवन शैली पर वर्णन किया। अशोक पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में रामचरित्र मानस का भी जिक्र किया। कहा की ये पढ़ने और पालन करने चीज़ है। और कहा की राहुल गांधी के सत्य और अपरिग्रह के मार्ग पर चलने से गांधीयुगीन विचारधारा पुनः लौटती प्रतीत हो रही है। सेवा दल के कैम्प में पहुँचे कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा की भारत और भारतीय चिंतन की शाश्वत परंपरा सेवा दल में ही परिलिक्षित होती। सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय ने देश की आज़ादी में आरएसएस की भूमिका पर सांवलिया निशान खड़ा करते हुए कहा की जब जब देश पर संकट आता है कांग्रेस अपना सब कुछ न्योछावर करने के लिए पहली पंक्ती में खड़ी रहती है। कहा की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस नफरत के जरिए लोगों को बांटने की साजिश रच रही है। इस दौरान पार्टी नेताओं ने शिविर में सेवा, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण का संकल्प भी लिया।
इस मौके पर: अरुण तिवारी, सुरेश यादव, प्रदीप मिश्रा, उज्वल शुक्ला, हसीब अहमद, वसीम अंसारी, राजेश सिंह काली, राजदेव तिवारी, करमचंद बिंद, कौशलेन्द्र सिंह, राजन दूबे, कनिष्का राफेल, अफसाना अंसारी, रमाशंकर यादव, मनोज द्विवेदी, जीतेन्द्र मोहन, दिनेश सोनी, नसीम हाश्मी, दिनेश सिंह, राकेश पटेल, जितेश मिश्रा, मनोज पासी, विवेक पाण्डेय, दिवाकर भारतीय, सुष्मिता यादव, सतीश बिंद समेत आदि लोग मौजूद रहें
