करोड़ों पॉलिसी होल्डर्स की खतरे में है कमाई, कांग्रेस

प्रयागराज: हिंडनबर्ग रिपोर्ट के चलते अदाणी प्रकरण की गूंज संगम की रेती तक गूंजती सुनाई दी। शुक्रवार को माघ मेला क्षेत्र के त्रिवेणी मार्ग स्थित रामानुज चौराहे पर बने कांग्रेस सेवा दल के तीन दिवसीय विशेष समर्थ प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन पहुंचें यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने केन्द्र सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर घेरा। कांग्रेस के स्वम सेवकों को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने आरोप लगाते हुए कहा की मोदी सरकार अपने मित्रों को लाभ पहुंचाते पहुंचाते देश के लोगो की गाढ़ी कमाई को हजम करने पर अमादा है। पत्रकार वार्ता के दौरान सपा नेता द्वारा रामचरित्र मानस पर सवाल खड़े करने के जवाब में खाबरी ने कहा की सभी धार्मिक ग्रंथो का सम्मान होना चाहिये। रामचरित्र मानस जीने की राह दिखाता है। वहीं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा इस मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति का गठन किया जाना चाहिए या चीफ जस्टिस के निरक्षण में इस प्रकरण की पूरी जांच होनी चाहिये। प्रमोद तिवारी ने कहा की हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में अदाणी पर जो आरोप लगे हैं, उसकी जांच कब होगी। प्रमोद तिवारी ने कहा की मोदी सरकार ने हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट पर ऐसे चुप्पी साधी हुई है, जैसे कि कुछ हुआ ही नहीं है। पीएम को कम से कम भारत के निवेशकों, जिसमें एलआईसी के 29 करोड़ पॉलिसी होल्डर और एसबीआई के 45 करोड़ खाताधारक शामिल हैं, उन्हें आगे आकर जवाब देना चाहिये। कहा की ये लूट नहीं, सदी की सबसे बड़ी डकैती है। इस दौरान सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय ने कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को तेज करने का आवाहन किया।
इस मौके पर: अरुण तिवारी, सुरेश यादव, प्रदीप मिश्रा, विजय प्रकाश, सुधाकर तिवारी, मुकुंद तिवारी, हसीब अहमद, संजय तिवारी, राजेश सिंह काली, राजदेव तिवारी, अफसाना अंसारी, कनिष्का राफेल, रमाशंकर यादव, मनोज द्विवेदी, जीतेन्द्र मोहन, सुशील मिश्रा, दिनेश सोनी, रामअवतार गौड़, वीरेंद्र बिहारी मिश्रा, सतीश बिंद, सरवर अली, सरताज अहमद, समेत आदि लोग मौजूद रहें
