Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

नगर पंचायत हंडिया में सपा की प्रचंड जीत, 1091 वोटों से जीत दर्ज कर सपा ने लहराया जीत का परचम

नगर पंचायत हंडिया में सपा की प्रचंड जीत, 1091 वोटों से जीत दर्ज कर सपा ने लहराया जीत का परचम

रिपोर्ट:आचार्य श्री कांत शास्त्री

 

नगर निकाय चुनाव में इस बार नगर पंचायत हंडिया में सपा प्रत्याशी कुलसुम बीबी 5123 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी जवाहर लाल जायसवाल को 1091 वोटों से करारी शिकस्त देते हुए जीत दर्ज की है। समाजवादी पार्टी की इस जीत पर सपा समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है। सपा प्रत्याशी कुलसुम बीबी इसके पहले नगर पंचायत हंडिया से एक बार चेयरमैन रह चुकी है जबकि इनके पति निर्दलीय प्रत्याशी अहमद अंसारी हंडिया नगर पंचायत से दो बार चेयरमैन रह चुके हैं.

भाजपा के प्रत्याशी जवाहर लाल जायसवाल की शुरुआत से ही सपा से सीधी टक्कर लगातार देखने को मिली। लेकिन इस बार नगर पंचायत हंडिया में सभी जातियों का भरपूर सहयोग सपा प्रत्याशी कुलसुम बीबी के साथ रहा जिसके बलबूते पर उन्होंने नगर पंचायत हंडिया में दूसरी बार चुनाव जीतकर सपा का परचम लहराया.

सपा की इस जीत पर सपा प्रत्याशियों ने अपने प्रत्याशी को बधाई देते हुए कहा कि सपा की यह प्रचंड जीत नगर पंचायत हंडिया के सभी आम जनमानस की जीत है.

नगर निकाय चुनाव में इस बार नगर पंचायत हंडिया मे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जवाहर लाल जायसवाल 4032 वोट पाए, सपा प्रत्याशी कुलसुम बीबी 5123 वोट पाए, बसपा प्रत्याशी रुस्तम शाह 1492 वोट पाए, कांग्रेस प्रत्याशी धर्मेंद्र जायसवाल 115 वोट पाए तो वही आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी हेमलता से 71 वोट पाई.नगर पंचायत हंडिया की मतगणना सुबह 8:00 बजे से शुरू हुई तो शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जवाहरलाल जयसवाल ने 5 चक्रों तक बढ़त ली उसके बाद लगातार 13 चक्रों तक पीछे चलने लगे अंत में 1091 मतो से कुलसुम बीबी विजई हो गई कुलसुम बीवी को 5123 मत मिले जवाहर लाल जायसवाल को 4032 मत मिले सभासदों में यशोदा देवी वार्ड नंबर 1 से विजई हुई संतोष कुमार वार्ड नंबर 2 से विजई हुए रूपा देवी वार्ड नंबर 3 से रामु प्रसाद वार्ड नंबर 4 से सोनिका सिंह वार्ड नंबर 5 से विजयलक्ष्मी वार्ड नंबर 6 से फरहीन जहां वार्ड नंबर 7 से अमृत लाल यादव वार्ड नंबर 8 से रामबहादुर वार्ड नंबर 9 से फिरोज वार्ड नंबर 10 से पप्पू का वार्ड नंबर 11 से विजय कुमार वार्ड नंबर 12 से खली को रहमान वार्ड नंबर 13 से विजई हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *