Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया गया

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया गया

देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की  पुण्यतिथि है इस अवसर पर आज उन्हें पूरा देश याद कर रहा है पुण्यतिथि के अवसर पर प्रयागराज स्थित आनंद भवन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाया।साथ ही बालसन चौराहे पर स्थित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। पुण्यतिथि पर उनके कृतित्व और व्यक्तित्व को याद करते हुए कांग्रेस के शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्र अंशुमन ने कहा कि आधुनिक भारत के शिल्पकार के रूप में विश्व में विख्यात जवाहर लाल नेहरू हमारे देश के एक ऐसे दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने हम सभी देशवासियों को 21वीं सदी के आधुनिक भारत के निर्माण का बहुत ही बेहतरीन शानदार सपना दिखाया और उसको पूरा भी किया। जवाहर लाल नेहरू अपने सपने को देश के धरातल पर मूर्तरूप देकर उतारने के लिए अपने प्रधानमंत्री के बहुत छोटे कार्यकाल में ही बहुत तेजी से युद्धस्तर पर कार्य करना शुरू कर दिया था।इस अवसर पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष संजय तिवारी,वरिष्ठ कोंग्रेस नेता विजय मिश्रा,इरशाद उल्ला सहित कई कोंग्रेस नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *