महिला उद्योग प्रदर्शनी का उदघाटन किया मुख्य आयकर आयुक्त डॉ0शिखा दरबारी ने,महिलाओं के उद्योग को बढ़ावा देने के लिए लगाई गई प्रदर्शनी
महिला उद्योग प्रदर्शनी का उदघाटन किया मुख्य आयकर आयुक्त डॉ0शिखा दरबारी ने,महिलाओं के उद्योग को बढ़ावा देने के लिए लगाई गई प्रदर्शनी
सिविल लाइन्स स्थित वात्सल्य सभागार में महिला समन्वय प्रयागराज, काशी प्रान्त द्वारा महिलाओं के उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए श्री शक्ति महिला कुटीर उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।इस प्रदर्शनी में डा० शिखा दरबारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और कार्यक्रम का उद्घाटन किया । उद्घाटन सत्र के दौरान मुख्य आयकर आयुक्त डा० शिखा दरबारी द्वारा कहा गया कि भारत में कुटीर उद्योग आजीविका एवं रोजगार का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। गांव का सर्वांगीण विकास कुटीर उद्योगों में ही निहित होता है। ग्रामीण जनता बेरोजगारी से अधिक परेशान रहती है। इसलिए अगर ग्रामीण क्षेत्रों में कुटीर उद्योगों का विकास हो जाए तो ग्रामीण जनता के समय का भी सही उपयोग हो पाएगा और उन्हे...









