श्री अन्नप्रसादम के संचालन से क्षेत्रीय लोगों को मिल रहा लाभ
श्री अन्नप्रसादम के संचालन से क्षेत्रीय लोगों को मिल रहा लाभ
प्रयागराज. श्रृंगवेरपुर आश्रम श्रीअन्नम प्रसादम की पांचवें वार्षिकोत्सव आज श्रृंगवेरपुर धाम में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान
सभी ने श्री अन्नप्रसादम के शुभारंभ की सभी ने प्रशंसा करते हुए कहा कि पांच वर्ष से बराबर संचालित हो रहा है। इसके लिए श्री अन्नप्रसादम के संचालक जगद्गुरु नारायणाचार्य स्वामी शांडिल्य जी महराज को धन्यवाद ज्ञापित किया कि अन्नप्रसादम से लोगों को खाना मिल रहा है और हजारों लोगों का पेट भर रहा है। प्रतिदिन हजारों लोग श्री अन्नप्रसादम में भोजन प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में
इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्याय मूर्ति बीसी दीक्षित, सच्चा बाबा आश्रम महंत श्री चंद्रदेव जी महाराज, अलोपीबाग के लाल बाबा अच्युतआनंद जी, महेश्वरनंद, प्राचार्य भानू ...









