महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर (MPVM) में भारत विकास परिषद (लक्ष्य शाखा) के सौजन्य से एक दिवसीय निःशुल्क दंत चिकित्सा एवं परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में शहर के वरिष्ठ एवं ख्यातिलब्ध दंत चिकित्सकों की टीम द्वारा विद्यार्थियों के दाँतों की जाँच की गई तथा उन्हें मुख की स्वच्छता एवं देखभाल के प्रति जागरूक करते हुए दाँतों की नियमित सफाई, सही ब्रश करने की विधि, संतुलित आहार तथा मौखिक स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
चिकित्सकों की टीम में डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. अमरेश कुमार सिंह, डॉ. आशुतोष अग्रवाल, डॉ. आशीष सिंह यादव, डॉ. निहारिका निगम एवं डॉ. विनय पांडे शामिल रहे। डॉक्टरों ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से सीधा संवाद करते हुए दाँतों से जुड़ी आम समस्याओं, उनके बचाव औ...








