निःशुल्क नेत्र जाँच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर संपन्न
निःशुल्क नेत्र जाँच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर संपन्न
प्रयागराज | अमृत एजुकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट, प्रयागराज द्वारा रिती आई केयर अस्पताल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जाँच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन गयादीन विश्वकर्मा इण्टर कालेज, भिदिउरा, थरवई, प्रयागराज में किया गया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराना तथा आँखों से संबंधित रोगों की समय पर पहचान कर उपचार सुनिश्चित करना था।
शिविर के दौरान सैकड़ों लोगों की नेत्र जाँच की गई, जिनमें से ज़रूरतमंद लोगों को निःशुल्क दवाइयाँ एवं चश्मे वितरित किए गए। जाँच के उपरांत 22 लोगों में मोतियाबिंद की पहचान की गई, जिनमें से 8 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए अस्पताल ले जाया गया। मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने वाले मरीजों को ट्रस्ट की ओर से निःशुल्क कंबल...









