अपर मंडल रेल प्रबंधक/ सामान्य, ने किया फतेहपुर , कुरस्ती कलां स्टेशन का निरीक्षण
अपर मंडल रेल प्रबंधक/ सामान्य, ने किया फतेहपुर , कुरस्ती कलां स्टेशन का निरीक्षण
अपर मंडल रेल प्रबंधक/ सामान्य, श्री संजय सिंह ने फतेहपुर एवं कुरस्ती कलां रेलवे स्टेशनो व मलवां ब्लास्ट साइडिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान फतेहपुर स्टेशन पर प्रतीक्षालय, स्टेशन मास्टर कार्यालय, स्टेशन बिल्डिंग, बुकिंग कार्यालय, पार्सल ऑफिस ,सर्कुलेटिंग एरिया तथा स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। स्टेशन पर सुरक्षा संबंधित उपकरणों की बारीकी से जांच की गई।
इसी क्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने कुरस्ती कलां स्टेशन का भी निरीक्षण किया, जहां पर उन्होंने प्रस्तावित गुड्स शेड के निर्धारित स्थान का निरीक्षण किया और स्टेशन पर प्रस्तावित गुड्स शेड को पीपीपी के तहत बेहतरीन तरीके से विकसित करने की बात कही। इसी के साथ स्टेशन पर स्थित सभी कार्यालयों का सर्कुलेटिंग एरिया का तथा उपलब्धि यात्री सुविधाओ...





