आत्मनिर्भर भारत के लिए ग्रामीणों तक पहुंचाएं कौशल विकास कार्यक्रम- प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता
आत्मनिर्भर भारत के लिए ग्रामीणों तक पहुंचाएं कौशल विकास कार्यक्रम- प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता
मुक्त विश्वविद्यालय के कौशल विकास केंद्र से लें प्रशिक्षण- प्रोफेसर सीमा सिंह,मुविवि में कौशल आधारित शिक्षा पर संगोष्ठी
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के प्रशिक्षण एवं सेवा स्थापना प्रकोष्ठ के तत्वावधान में बुधवार को सरस्वती परिसर स्थित लोकमान्य तिलक शास्त्रार्थ सभागार में कौशल आधारित शिक्षा एवं आत्मनिर्भर भारत विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी की मुख्य अतिथि प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता, कुलपति, डॉ हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर मध्य प्रदेश ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए ग्रामीणों तक कौशल विकास के कार्यक्रमों को पहुंचाना होगा। जिसे उनका हुनर सामने आएगा। भारत का विकास तभी होगा जब हम आत्मनिर्भर बनेंगे। आज हमारा देश विश्व गुरु बनने की तरफ अग्रसर है हमारे पास ...









