Wednesday, September 16Ujala LIve News
Shadow

शिक्षा

एम एल कान्वेंट विद्यालय समूह का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

एम एल कान्वेंट विद्यालय समूह का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

शिक्षा
एम एल कान्वेंट विद्यालय समूह का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न एम एल कान्वेंट करेलाबाग में एम एल कान्वेंट विद्यालय समूह का वार्षिकोत्सव बडे़ ही धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव के अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान,कम्प्यूटर एवं काॅमर्स माडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने चार्ट प्रदर्शनी SUPW में भाग लिया। बच्चों ने हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत भाशा में लघु नाटिका, विज्ञान से सम्बन्धी लघु नाटिका एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्काउट गाइड विंग ने मुख्य अतिथि श्रीमती शिखा वर्मा,प्रबंधक- एम एल कान्वेंट विद्यालय समूह एवं शतावर्त वर्मा का स्वागत बैंड प्रदर्शन के द्वारा किया। कार्यक्रम का प्रारंभ एम एल कान्वेंट विद्यालय समूह की प्रबंधक श्रीमती शिखा वर्मा, एम एल कान्वेंट मीरापुर की प्रधानाचार्या श्रीमती मीना जौहरी, एम एल ...
भूगोल की छात्रा प्रतिज्ञा मिश्रा को मिलेंगे चार स्वर्ण पदक,23 स्वर्ण पदक तथा 20 हजार छात्रों को मिलेगी उपाधि

भूगोल की छात्रा प्रतिज्ञा मिश्रा को मिलेंगे चार स्वर्ण पदक,23 स्वर्ण पदक तथा 20 हजार छात्रों को मिलेगी उपाधि

शिक्षा
भूगोल की छात्रा प्रतिज्ञा मिश्रा को मिलेंगे चार स्वर्ण पदक,23 स्वर्ण पदक तथा 20 हजार छात्रों को मिलेगी उपाधि रिपोर्ट:कुलदीप शुक्ला उ.प्र. राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज का 17वां दीक्षान्त समारोह आगामी 19 दिसम्बर 2022 को पूर्वान्ह 11:00 बजे सरस्वती परिसर स्थित अटल प्रेक्षागृह में आयोजित किया जायेगा। दीक्षान्त समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति माननीया श्रीमती आनंदीबेन पटेल करेंगी। दीक्षान्त समारोह में राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल दीक्षान्त भाषण देंगी। 17वें दीक्षान्त समारोह में विभिन्न विद्याशाखाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले शिक्षार्थियों को 23 स्वर्ण पदक प्रदान किये जायेंगें, जिनमें 8 स्वर्ण पदक छात्रों तथा 15 स्वर्णपदक छात्राओं की झोली में जायेंगे। दीक्षान्त समारोह में सत्र दिसम्बर 2021 तथा जून 2022 की परीक्षा के सापेक्ष उत्तीर्ण लगभ...
मुविवि के दीक्षोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम में काली महिमा की मनमोहक प्रस्तुति

मुविवि के दीक्षोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम में काली महिमा की मनमोहक प्रस्तुति

शिक्षा
मुविवि के दीक्षोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम में काली महिमा की मनमोहक प्रस्तुति रिपोर्ट:कुलदीप शुक्ला उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में शुक्रवार को दीक्षोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किन्नर अखाड़ा की कलाकार रोहित काली ने जब काली महिमा की मनमोहक प्रस्तुति का प्रदर्शन किया तो पूरा हाल काली मां के जयकारों से गूंज उठा। दीक्षोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम की मुख्य अतिथि किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर एवं उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य कौशल्या नंद गिरी टीना मां ने कहा कि मुक्त विश्वविद्यालय ने जिस तरह किन्नरों की शिक्षा के लिए कदम बढ़ाया है उसके लिए किन्नर कल्याण बोर्ड विश्वविद्यालय के साथ मिलकर कार्य करेगा। किन्नर अखाड़ा के कलाकारों रोहित काली एवं नगमानंद गिरि ने काली नृत्य एवं देवी नंद गिरि एवं प्रतिमा नंदगिरी ने सोहर गीत प्रस्तुत किए। प्रारंभ में म...
मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्रों पर दीक्षोत्सव का उल्लास,योग प्रशिक्षण से किया जा रहा जागरूक,खेलकूद में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर रहे शिक्षार्थी

मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्रों पर दीक्षोत्सव का उल्लास,योग प्रशिक्षण से किया जा रहा जागरूक,खेलकूद में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर रहे शिक्षार्थी

शिक्षा
मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्रों पर दीक्षोत्सव का उल्लास,योग प्रशिक्षण से किया जा रहा जागरूक,खेलकूद में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर रहे शिक्षार्थी रिपोर्ट:कुलदीप शुक्ला उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में दीक्षांत समारोह के पूर्व दीक्षोत्सव का उल्लास पूरे उत्तर प्रदेश में दिखाई दे रहा है। प्रदेश के सभी 12 क्षेत्रीय केंद्रों पर खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। प्रदेश के प्रयागराज, लखनऊ, बरेली, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी, आगरा, कानपुर, मेरठ, नोएडा, आजमगढ़ तथा अयोध्या क्षेत्रीय केंद्रों में जोरदार प्रतिस्पर्धा दिखाई पड़ रही है। विश्वविद्यालय के शिक्षार्थी बढ़-चढ़कर इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे हैं। सब की यही लालसा है कि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर उन्हें राज्यपाल एवं कुलाधिपति द्वारा सम्मानित किया जाए। इसी कड़ी में दीक्षान्त सप्त...
गीता श्लोक कार्यक्रम का किया गया आयोजन 500 से अधिक छात्र छात्राओं ने लिया हिस्सा

गीता श्लोक कार्यक्रम का किया गया आयोजन 500 से अधिक छात्र छात्राओं ने लिया हिस्सा

शिक्षा
  गीता श्लोक कार्यक्रम का किया गया आयोजन 500 से अधिक छात्र छात्राओं ने लिया हिस्सा रिपोर्ट:आचार्य श्री कांत शास्त्री विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शकुंतला मिश्रा के द्वारा बताया गया की इस प्रतियोगिता की घोषणा विद्यालय के निदेशक डॉ. अशोक मिश्र जी ने स्वतंत्रता की अमृत महोत्सव की बेला पर १५ अगस्त, २०२२ में की गयी। एक ही प्रबंध तंत्र के दोनो विद्यालयों के छात्र छात्राओं को इस प्रतियोगिता की सूचना दी गयी। कक्षा चतुर्थ से द्वादस तक के भैया बहनो को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। दोनो विद्यालयों के लगभग ३००० छात्र छात्राओं की संख्या में से ५०० भैया बहन गीता श्लोक तैयारी में तत्पर हुए। १०० की संख्या में बच्चे निर्णायक मंडल के समक्ष प्रस्तुत हुए जिनमें ६३ बच्चे प्रतियोगिता के नियमनुसार चुने गये। श्री मद भगवद गीता के १८ अध्यायों को कक्षा अनुसार विभाजित किया गया थ...
मुक्त विश्वविद्यालय में ई गवर्नेंस पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन

मुक्त विश्वविद्यालय में ई गवर्नेंस पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन

शिक्षा
मुक्त विश्वविद्यालय में ई गवर्नेंस पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन रिपोर्ट :कुलदीप शुक्ला लक्ष्य निर्धारण में भारतीय मूल्यों का समावेश जरूरी- प्रोफेसर संजीव शर्मा उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के समाज विज्ञान विद्या शाखा के तत्वावधान में भारतीय सामाजिक अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 'भारत में ई- गवर्नेंस और सार्वजनिक सेवाओं का वितरण: उभरते मुद्दे, चुनौतियां एवं भविष्य' का शनिवार को समापन हो गया। समापन सत्र के मुख्य अतिथि प्रोफेसर संजीव कुमार शर्मा, पूर्व कुलपति, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी ने कहा कि तकनीक साध्य नहीं साधन है। उन्होंने ई व्यवस्था की सम्यक उपयोग की बात की। समाज विज्ञानी के रूप में इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों पर अत्यधिक निर्भरता चिंता का विषय है। हमें इसके प्रयोग की सीमाओं ...
मुक्त विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आज से,भारत में ई- गवर्नेंस और सार्वजनिक सेवाओं के वितरण पर विद्वान करेंगे मंथन

मुक्त विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आज से,भारत में ई- गवर्नेंस और सार्वजनिक सेवाओं के वितरण पर विद्वान करेंगे मंथन

शिक्षा
मुक्त विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आज से,भारत में ई- गवर्नेंस और सार्वजनिक सेवाओं के वितरण पर विद्वान करेंगे मंथन रिपोर्ट:कुलदीप शुक्ला उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के समाज विज्ञान विद्या शाखा के तत्वावधान में आगामी 2 एवं 3 दिसंबर 2022 को भारतीय सामाजिक अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 'भारत में ई- गवर्नेंस और सार्वजनिक सेवाओं का वितरण: उभरते मुद्दे, चुनौतियां एवं भविष्य' का आयोजन सरस्वती परिसर स्थित लोकमान्य तिलक शास्त्रार्थ सभागार में सुनिश्चित किया गया है। जिसमें देशभर के विद्वान प्रतिभाग करेंगे। राष्ट्रीय संगोष्ठी के निदेशक प्रोफेसर एस कुमार, प्रभारी, समाज विज्ञान विद्या शाखा ने बताया कि उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि प्रोफेसर के एन सिंह, कुलपति, दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया, बिहार हों...
“Alumni Meet 2022” का आयोजन CMP डिग्री कालेज में किया गया

“Alumni Meet 2022” का आयोजन CMP डिग्री कालेज में किया गया

शिक्षा
"Alumni Meet 2022" का आयोजन CMP डिग्री कालेज में किया गया रिपोर्ट:कुलदीप शुक्ला सीएमपी डिग्री कॉलेज कॉलेज में दिनांक 30 नवंबर 2022 को केमिस्ट्री डिपार्टमेंट द्वारा "Alumni meet -2022" का आयोजन किया गया । इस आयोजन में केमिस्ट्री डिपार्टमेंट ने अपने पूरा छात्रओं का महाविद्यालय परिसर में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। सभी पुरा छात्रों ने अपनी भूली बिसरी यादों को साझा करते हुए अपने शिक्षकों द्वारा पढ़ाए गए विषयों , उनके मार्गदर्शन एवं उनकी छोटी बड़ी बातों को याद किया । वर्तमान समय में आशुतोष मिश्रा (स्टैटिसटिकल ऑफिसर),वसुंधरा बाजपेई (सीनियर एसोसिएट इन एसबीआई),नीरज द्विवेदी (लेक्चरर ), रत्नेश कुमार दीक्षित(सेंटर इंचार्ज यूपीटेक), सर्वेश कुमार जयसवाल ( शिक्षक) संतोष कुमार सिंह ( शिक्षक), रत्नेश कुमार (फूड इंस्पेक्टर), सुकृत सिन्हा (नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय) आदि विभिन्न क्षेत्...
मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षान्त समारोह 19 दिसंबर को दीक्षोत्सव में सप्ताहभर होंगे खेलकूद व रंगारंग कार्यक्रम

मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षान्त समारोह 19 दिसंबर को दीक्षोत्सव में सप्ताहभर होंगे खेलकूद व रंगारंग कार्यक्रम

शिक्षा
मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षान्त समारोह 19 दिसंबर को दीक्षोत्सव में सप्ताहभर होंगे खेलकूद व रंगारंग कार्यक्रम रिपोर्ट:कुलदीप शुक्ला उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय का 17 वां दीक्षांत समारोह 19 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा दीक्षांत समारोह आयोजित करने की अनुमति मिलने के साथ ही विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेजी से प्रारंभ हो गई है। विश्वविद्यालय के रजत जयंती वर्ष में आयोजित किए जाने वाले दीक्षांत समारोह को भव्य बनाने के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर व्यापक तैयारियां चल रही हैं। कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने बताया कि 19 दिसम्बर को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल करेंगी। उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह से पूर्व विश्वविद्यालय में 9 से 16 दिसंबर तक दीक्षोत्...
किशोरावस्था में उत्तम स्वास्थ्य के लिए करें पोषण युक्त भोजन,मुक्त विश्वविद्यालय ने गांव के विद्यालय में लगाया जागरूकता शिविर

किशोरावस्था में उत्तम स्वास्थ्य के लिए करें पोषण युक्त भोजन,मुक्त विश्वविद्यालय ने गांव के विद्यालय में लगाया जागरूकता शिविर

शिक्षा
किशोरावस्था में उत्तम स्वास्थ्य के लिए करें पोषण युक्त भोजन,मुक्त विश्वविद्यालय ने गांव के विद्यालय में लगाया जागरूकता शिविर रिपोर्ट:कुलदीप शुक्ला उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र द्वारा प्रयागराज के विभिन्न अंगीकृत गांव में महिला स्वास्थ्य एवं समुदाय पोषण जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत शनिवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गोहरी प्रयागराज में किशोरावस्था में स्वास्थ्य देखभाल जागरूकता विषय पर कक्षा 9 एवं 10 की बालिकाओं को प्रबोधित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता पोषण एवं आहार विशेषज्ञ डॉ मीरा पाल ने कहा कि किशोरावस्था में बालिकाएं अपने शारीरिक स्वास्थ्य की उत्तमता के लिए पोषण तत्वों से युक्त भोजन करें। साथ ही सफाई एवं स्वच्छता, शरीर की फिटनेस, त्वचा तथा बालों आदि का अच्छी तरह से ध्यान रखने की...