सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा इनक्यूबेशन स्टार्टअप- प्रोफेसर सीमा सिंह
सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा इनक्यूबेशन स्टार्टअप- प्रोफेसर सीमा सिंह
मुक्त विश्वविद्यालय में गठित हुआ इनक्यूबेशन
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज नवाचार और स्टार्टअप के पोषण के लिए एक मजबूत एजुकेशनल इको सिस्टम का निर्माण कर रहा है जो सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा।
उक्त उद्गार मुक्त विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने सोमवार को विश्वविद्यालय में नवगठित इनक्यूबेशन सेल के तत्वावधान में आयोजित इनक्यूबेशन स्टार्टअप: चुनौती एवं संभावनाएं विषय पर आयोजित संगोष्ठी में व्यक्त किए।
कुलपति प्रोफेसर सिंह ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि इससे रोजगार के नए अवसर निकलेंगे और युवाओं में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। निर्यात को बढ़ावा मिलेगा तथा फोकल एवं लोकल की विचारधारा समृद्ध होगी। प्रोफेसर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रदेश के 75 जिलों ...








