सक्षम समारोहः प्रयागराज में दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा और समावेशन का उत्सव
सक्षम समारोहः प्रयागराज में दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा और समावेशन का उत्सव
प्रयागराज.
समावेशन और प्रतिभा का एक हृदयस्पर्शी उत्सव 'सक्षम समारोह' का आयोजन नाज़रेथ हॉस्पिटल, प्रयागराज द्वारा सेंट जोसेफ कॉलेज, प्रयागराज के सहयोग से सफलतापूर्वक किया गया। यह आयोजन शहर के विभिन्न विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों को एक साझा मंच पर लाने का सार्थक प्रयास रहा।
एक दिवसीय इस कार्यक्रम में लगभग 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जो पाँच विशेष विद्यालयों से आए थे। होली पर्व के कारण कुछ अन्य संस्थानों के विद्यार्थी इस कार्यक्रम में भाग नहीं ले सके। कार्यक्रम को दो चरणों में आयोजित किया गया-प्रातःकाल नाज़रेध हॉस्पिटल में सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा इसके पश्चात सेंट जोसेफ कॉलेज परिसर में खेल एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत नाज़रेथ स्कूल ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ...








