बाल दिवस पर राजकीय संप्रेषण गृह में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन
बाल दिवस पर राजकीय संप्रेषण गृह में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन
बच्चों को चॉकलेट, चिप्स, समोसा व अन्य खाद्य पदार्थ किया वितरित
प्रयागराज पंडित जवाहर लाल नेहरू (चाचा नेहरू) के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज सत्य प्रकाश त्रिपाठी के निर्देशानुसार राजकीय संप्रेषण गृह में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन कर पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर दिनेश कुमार गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा का माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। चाचा नेहरू के जन्म दिवस के उपलक्ष में महिला शरणालय,राजकीय संरक्षण गृह बालिका,राजकीय संप्रेषण गए शिशु के बालक बालिकाओं व बच्चों द्वारा कविता ,नाटक...









