12 दिवसीय दीपावली शिल्प मेले का प्रो. सत्यकाम ने किया शुभारंभ, लोकनृत्य और भजनों से गूंजा मुक्ताकाशी मंच
12 दिवसीय दीपावली शिल्प मेले का प्रो. सत्यकाम ने किया शुभारंभ, लोकनृत्य और भजनों से गूंजा मुक्ताकाशी मंच
“रामा रामा रटते रटते बीती रे उमरिया”
प्रयागराज। ढोलक की थाप और ढोल वृंद की गूंज से उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र का परिसर बुधवार को जीवंत हो उठा। उत्तर मध्य क्षेत्र संस्कृति केंद्र, संस्कृति मंत्रालय, भारत, सरकार द्वारा आयोजित 12 दिवसीय “दीपावली शिल्प मेला” का शुभारंभ उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत्यकाम ने केंद्र निदेशक सुदेश शर्मा के साथ गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन करके किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत मनमोहक गणेश वंदना से हुई। इसके बाद सौदामिनी संस्कृत विद्यालाय के बटुकों द्वारा स्वस्तिवाचन ॐ स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः प्रस्तुत किया। इसी कड़ी में प्रसिद्ध भजन ग...









