राज्य ललित कला अकादमी की ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला-2023 ब्लू बेल स्कूल प्रयागराज में आयोजित की जयेगी
राज्य ललित कला अकादमी की ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला-2023 ब्लू बेल स्कूल प्रयागराज में आयोजित की जयेगी
वरिष्ठ कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा के संयोजन में अकादमी की ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला आयोजित, को प्रोत्साहन देने एवं बच्चों में कला के प्रति अभिरुचि पैदा करने के उद्देश्य से राज्य ललित कला अकादमी संस्कृति विभाग उ० प्र० की ओर से ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला-2023 ब्लू बेल स्कूल नयापुरा करेली प्रयागराज में 01 जून से 20 जून 2023 तक आयोजित की जा रही है। अकादमी के प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम, निदेशक अमरनाथ उपाध्याय व समन्वयक डॉ भारत भूषण के अनुसार यह आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कला प्रतिभाओं को कला में प्रोत्साहन एवं संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु आयोजित है।
यह जानकारी देते हुए राज्य ललित कला अकादमी के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य एवं कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा ने बत...









