ग्लोबल ग्रीन्स व ग्रीन विजन प्रोडक्शन ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अपना तीसरा एल्बम हरे रामा हरे कृष्णा किया लाॅंच
ग्लोबल ग्रीन्स व ग्रीन विजन प्रोडक्शन ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अपना तीसरा एल्बम हरे रामा हरे कृष्णा किया लाॅंच
रिपोर्ट-आलोक मालवीय
ग्लोबल ग्रीन्स ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर ये अल्बम लांच किया। कृष्ण भक्तों को भक्ति में डुबोयेगा ये अल्बम।इस वीडियो अल्बम की खास बात ये है कि इस एल्बम में मात्र शक्तियों ने खूबसूरती के साथ सभी कामों को किया है। डायरेक्शन से लेकर एक्टिंग तक में काम बेटियों ने ही किया है।बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए ग्रीन विजन प्रोडक्श के तहत ये वीडियो एलबम बनाया गया है। अल्बम की पूरी शूटिंग प्रयागराज के विभन्न लोकेशन पर की गई है। तुलसी रेस्टोरेंट सिविल लाइंस में हुए इस कार्यक्रम का संयोजन अवधेश निषाद गुड्डू भाई और क्षितिज त्रिपाठी ने बहुत ही शानदार तरीके से किया l हरे रामा हरे कृष्णा भजन संकीर्तन पर आधारित है जिसे अपनी आवाज़ और संगीत से सजाया है...









