चार्टर नाइट में गूंजा रोटरी का सेवा और सौहार्द का संदेश
चार्टर नाइट में गूंजा रोटरी का सेवा और सौहार्द का संदेश
रोटरी प्रयागराज प्लेटिनम ने हर्षोल्लास के साथ मनाया चार्टर नाइट, पूर्व पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
प्रयागराज, रोटरी क्लब ऑफ प्रयागराज प्लेटिनम द्वारा होटल नवीन कॉन्टिनेंटल, प्रयागराज में चार्टर नाइट का भव्य आयोजन उत्साह, उमंग और पारिवारिक सौहार्द के साथ किया गया। समारोह में रोटेरियंस एवं उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर क्लब की सेवा यात्रा, उपलब्धियों और आपसी मित्रता का उत्सव मनाया।
कार्यक्रम का आयोजन डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी एवं क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अजय शर्मा तथा क्लब सचिव रोटेरियन प्रमय मित्तल के नेतृत्व में हुआ। समारोह में असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन मंदीप श्रीवास्तव ने मुख्य रूप से उपस्थित होकर क्लब के सेवा कार्यों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की सराहना की।
चार्टर नाइट का प्रमुख आकर्षण रोटरी प्रयागराज प्लेटिनम ...









