महाराजा अग्रसेन स्मृति न्यास, प्रयागराज की प्रथम बैठक सम्पन्न
महाराजा अग्रसेन स्मृति न्यास, प्रयागराज की प्रथम बैठक सम्पन्न
51 ट्रस्टीयों के निर्धारित बोर्ड का गठन, 200 आजीवन सदस्य जोड़ने का लक्ष्य सौंपा गया
प्रयागराज। महाराजा अग्रसेन स्मृति न्यास, प्रयागराज की प्रथम औपचारिक बैठक आज 1 मार्च 2026 को जीरो रोड स्थित होटल नवीन कॉन्टिनेंटल में सम्पन्न हुई। इस ऐतिहासिक बैठक में कुल इक्यावन (51) ट्रस्टीयों के निर्धारित बोर्ड का विधिवत गठन किया गया तथा न्यास की भावी योजनाओं, निर्माण कार्य एवं संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 200 आजीवन सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य सभी 51 ट्रस्टीयों को सौंपा गया है। प्रत्येक ट्रस्टी अपने-अपने स्तर पर समाज के परिवारों से संपर्क कर उन्हें इस पुनीत कार्य से जोड़ेगा, जिससे यह अभियान व्यापक जनसहयोग का स्...









