प्रयागराज प्रेस क्लब ने किया पत्रकार परिवार मिलन कार्यक्रम
प्रयागराज प्रेस क्लब ने किया पत्रकार परिवार मिलन कार्यक्रम
प्रयागराज। प्रयागराज प्रेस क्लब की ओर से माघ मेला के सेक्टर तीन जवाहरलाल नेहरू रोड स्थित शिविर में पत्रकार परिवार मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पत्रकार और उनके परिजनों के साथ ही मेला प्रशासन, पुलिस प्रशासन , संत, कवि और समाजसेवियों का जमावड़ा हुआ। सभी लोगों ने प्रयागराज प्रेस क्लब की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए क्लब के उत्तरोत्तर विकास की कामना की। अतिथियों ने कहा कि प्रयागराज प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने सराहनीय पहल की है। इससे आपसी एकजुटता और सौहार्द में वृद्धि होगी। सबके सहयोग, सामंजस्य और वरिष्ठों के मार्गदर्शन से प्रयागराज प्रेस क्लब नयी ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। इस अवसर पर एसीपी मनोज कुमार सिंह,सेक्टर मजिस्ट्रेट इन्दु भूषण शर्मा, प्रयागराज मेला प्राधिकरण के कर्मचारी मनोज ग...









