जाति पांति पूछे नहीं कोई हरि का भजे सो हरि का होई -योगी आदित्यनाथ,पिछड़ा वर्ग के सम्मेलन को सम्बोधित किया योगी आदित्यनाथ ने
जाति पांति पूछे नहीं कोई हरि का भजे सो हरि का होई -योगी आदित्यनाथ,पिछड़ा वर्ग के सम्मेलन को सम्बोधित किया योगी आदित्यनाथ ने
सरकार समाज के आखिरी पायदान पर खड़े लोगो के विकास व उन्नति के लिए कृत संकल्पित
(योगी आदित्यनाथ),
सम्मेलन में लाखों की संख्या में उमड़ा जन समूह, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ मेवालाल अयोध्या प्रसाद स्मारक इण्टर कालेज, सोरांव प्रयागराज में 3,357 करोड़ लागत की 424 विकास परियोजनाओं का बटन दबाकर लोकार्पण/शिलान्यास किया तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह की महिलाओं को डेमो चेक, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत लाभार्थिंयों को चाभी का वितरण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री सरोज भारतीय की छः माह की बेटी कृति का अन्नप्राशन भी कराया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को स...









