विपक्षी दलों की एकजुटता से देशवासियों को बड़ी उम्मीद
विपक्षी दलों की एकजुटता से देशवासियों को बड़ी उम्मीद
आगामी 2024 मे एन डी ए होगी सत्ता से बाहर – अनिल यादव
प्रयागराज। आगामी 2024 मे केंद्र से एन डी ए को बाहर का रास्ता दिखाने के लिये विपक्षी दलों की एकजुटता से देशवासियों को काफ़ी उम्मीद बढ़ी है। बीते सोमवार को बंगलुरु मे कुल 26 दलों के नेताओं की एकजुटता और सामंजस्य बनाकर चुनाव लड़ने पर हुई चर्चा ने सत्ता धारी दलों की नीद उड़ा दी है। उक्त बातें आज समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव ने पार्टी कार्यालय मे हुई बैठक मे कहीं। उन्होंने पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं से लगातार बूथ स्तर पर काम करने, लोंगो से संवाद बनाये रखने तथा आम आदमी की समस्याओ को लेकर संघर्ष को तेज करने की अपील भी की।
पूर्व मंत्री लल्लन राय ने कहा कि एनडीए ने चुनाव के समय देशवासियों से जो वादे किये थे वह खरी नहीं उतरी। आम आदमी अपने को ठगा सा महसूस कर रहा है। महंगाई...









