स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन का केंद्र रहा है प्रयागराज: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन का केंद्र रहा है प्रयागराज: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
गौरव बोध कार्यक्रम का हुआ आयोजन
प्रयागराज उत्तर प्रदेश विधान मंडल दल की पहली बैठक के 139 वें वर्ष पूरे होने पर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क की ऐतिहासिक पब्लिक लाइब्रेरी में आयोजित गौरव बोध कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ये एतिहासिक कार्यक्रम है। 139 वर्ष पहले विधान मंडल दल की बैठक हुई थी। 150 वीं वर्षगांठ भी मनाएंगे। प्रयागराज की गौरव गाथा के बारे में लोगों को बताएं उन्हें जानकारी दें। आज श्रृंगवेरपुर धाम, अक्षय वट, भरद्वाज ऋषि आश्रम चमक रहा है। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान की स्थली है ये पार्क। वीर क्रांतिकारियों ने विकसित भारत विशुगुरु भारत के लिए बलिदान दिया। इस संकल्प को हम पूरा करने का संकल्प लें। 8 जनवरी 1887 में उत्तर प्रदेश विध...









