मंत्री नरेंद्र कश्यप ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कासगंज में किया योग
मंत्री नरेंद्र कश्यप ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कासगंज में किया योग
लखनऊ/ कासगंज।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 का आयोजन पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर किया गया। इस अवसर पर मंत्रियों और अधिकारियों को विभिन्न जिलों में कार्यक्रम संचालित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसी क्रम में प्रदेश के दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने कासगंज में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम का मुख्य अतिथि के रूप में शुभारंभ किया और स्वयं भी योगाभ्यास किया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को योग का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से 15 जून से 21 जून 2024 तक 'योग सप्ताह' के रूप में मनाया गया। इस सप्ताह के दौरान विभिन्न स्थानों पर योग शिविर, कार्यशालाओं और जागरूकता कार्यक्रम...









