अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश बार काउंसिल, प्रयागराज परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश बार काउंसिल, प्रयागराज परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया
उक्त कार्यक्रम के माध्यम से 'स्वस्थ अधिवक्ता स्वस्थ समाज के उद्देश्य को पूरा करने में योग की महत्ता और उसके सकारात्मक प्रभावों की जानकारी अधिवक्ताओं के मध्य दी गयी और सभी से आग्रह किया गया कि प्रत्येक दिन अपने दिनचर्या में योग को सम्मिलित करें और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एम० सी० त्रिपाठी ने उपस्थित जन को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत की हजारों साल पुरानी योग शिक्षा जीवन को स्वस्थ बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है और हर नागरिक को निरोगी काया रखने के लिये योग करना चाहिये। उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति माननीय संजय सिंह व न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव ने भी उपस्थित अधिवक्ताओं, बार काउंसिल सदस्यों और आये हुए योग सह...









