जीआईसी 98 बैच का गेट टुगेदर प्रोग्राम कंपनी बाग में संपन्न हुआ
जीआईसी 98 बैच का गेट टुगेदर प्रोग्राम कंपनी बाग में संपन्न हुआ
रिपोर्ट:कुलदीप शुक्ला
जीआईसी 98 बैच का गेट टुगेदर प्रोग्राम कंपनी बाग में संपन्न हुआ, प्रोग्राम को सफल बनाने में सभी साथियों का सराहनीय योगदान रहा , मित्र नवीन कुमार मिश्रा ने फूल माला एवं मूंगफली का अरेंजमेंट किया एवं मित्र अमित कुमार सिंह ने समोसे का इंतजाम किया एवं धीरज शर्मा ने कीडगंज की मशहूर मिठाई की दुकान से मिठाई का अरेंजमेंट किया, मित्र दीपक श्रीवास्तव ने पानी की व्यवस्था किया एवं डॉ सचिन कुमार केसरवानी ने स्वयं मिठाई बनाकर लाए और मित्रों को खिलाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद चंद्रशेखर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके किया गया तदुपरांत सभी साथियों ने अपने बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
रत्नेश कुमार दीक्षित ने बताया कि वह वर्तमान में काटजू कॉलोनी में रहते हैं एवं यूपीटेक प्रयागराज में वह सेंटर मैनेजर है, इसी क्रम ...









