रॉयल राजपुताना लेडीज़ क्लब द्वारा भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन — नारीशक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम
रॉयल राजपुताना लेडीज़ क्लब द्वारा भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन — नारीशक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम
जबलपुर। रॉयल राजपुताना लेडीज़ क्लब द्वारा आज एक भव्य और सांस्कृतिक आयोजन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें मातृशक्ति और नारीशक्ति का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। यह आयोजन राजपूताना परंपराओं की गरिमा और गौरव को पुनः जीवंत करने वाला रहा।
महिलाओं ने पारंपरिक राजस्थानी परिधानों में सज-धजकर कार्यक्रम में भाग लिया। मंच पर तलवारों के साथ शौर्य और संस्कृति की प्रतीकात्मक झलक दिखाई दी। कार्यक्रम में प्रस्तुत घूमर नृत्य और अन्य पारंपरिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया।
विजयादशमी पर्व पर शस्त्र पूजन: परंपरा और श्रद्धा का अद्भुत संगम
विजयादशमी के पावन अवसर पर शस्त्र पूजन समारोह बड़े हर्ष और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित रा...









