75 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं – डॉ राजीव नारायण मिश्र
75 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं - डॉ राजीव नारायण मिश्र
रिपोर्ट कुलदीप शुक्ला
प्रयागराज के संगम तट पर 75 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ‘रिजर्व पुलिस लाइन्स’ माघ मेला में पुलिस उप महानिरीक्षक/प्रभारी माघ मेला डॉ राजीव नारायण मिश्र IPS द्वारा गरिमामय ढंग से राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ध्वजारोहण किया गया।
तत्पश्चात गरिमापूर्ण व भव्य राष्ट्रगान के बाद सलामी ली गई। इसके बाद समस्त अधिकारी/कर्मचारी के साथ पुलिस उप महानिरीक्षक माघ मेला ने अखण्ड भारत के संविधान की शपथ ली। ‘रिजर्व पुलिस लाइन्स’ माघ मेला में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम
में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारी गण को सम्बोधित करते हुये पुलिस उप महानिरीक्षक/प्रभारी माघ मेला द्वारा बताया गया कि सभी अधिकारी/कर्मचारी गण राष्ट्र और पुलिस विभाग के प्रति अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का निर्वहन अवश्य करें।
डॉ राजीव ...








