सात्विक संस्था ने मनाई शानदार दीपावली,असहाय,दिव्यांग और बुजुर्गों को बांटे उपहार
सात्विक संस्था ने मनाई शानदार दीपावली,असहाय,दिव्यांग और बुजुर्गों को बांटे उपहार
"आओ खुशियों के दीप जलायें" में दिव्यांगो ने की शानदार प्रस्तुती
सात्विक संस्था के दीपावली उत्सव के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी थे।कैबिनेट मंत्री नंदी ने इस भव्य समारोह में सभी को दीपोत्सव की बधाई दी साथ ही उपस्थित दिव्यांगों और बुजुर्गों को अपने हांथों से उपहार दिए।नंदी ने सात्विक संस्था की इस पहल का स्वागत करते हुए ऐसे और कार्यक्रमों को आगे भी करते रहने का आह्वाहन संस्था से किया।इस विशेष कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांग,अनाथ बच्चो व वृद्धाआश्रम के असहाय बुज़ुर्गो को सम्मानित किया गया और दीपावली उपहार दिया गया।
सामाजिक सांस्कृतिक संस्था "सात्विक" 10 वर्षों से सांस्कृतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में काम कर रही है। "सात्विक" संस्था पिछले चार वर्षों से दीपावली के...









