स्वर्गीय सत्य प्रकाश मालवीय का जयंती समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ
स्वर्गीय सत्य प्रकाश मालवीय का जयंती समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ
अखिल भारतीय मालवीय सभा प्रयाग के तत्वावधान में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय पं0 सत्य प्रकाश मालवीय की जयंती, माधव प्रसाद मनोहर दास विश्रामालय (बच्चा जी की धर्मशाला) रानी मंडी में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक मालवीय ने की। इस कार्यक्रम के विषय मे जानकारी प्रदान करते हुए अखिल भारतीय मालवीय सभा प्रयाग के प्रिंट मीडिया प्रभारी गोपाल मालवीय एवं मल्टीमीडिया प्रभारी आलोक मालवीय ने बताया कि, कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वर्गीय सत्य प्रकाश मालवीय के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलन एवं पुष्प माला अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसद सदस्य लोकसभा श्रीमती डॉक्टर रीता बहुगुणा जोशी ने मालवीय के चित्र पर पुष्प अर्पित किया एवं उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
विशिष्ट अतिथि गिरी शंकर प्रभाकर (गिरि बा...









