अन्जुमन हाशिमया के सरबराह सरदार हुसैन खॉं का निधन किए गए सुपुर्द-ए-खाक
अन्जुमन हाशिमया के सरबराह सरदार हुसैन खॉं का निधन किए गए सुपुर्द-ए-खाक
दरियाबाद पठनवल्ली के रहने वाले अन्जुमन हाशिमया के सरबराह सरदार हुसैन खॉं का रविवार को रात निधन हो गया।सोमवार को प्रातः ८:३० बजे दरियाबाद स्थित पैतृक क़ब्रिस्तान क़दम रसूल में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में उनकी मय्यत को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।दरगाह हज़रत अब्बास में मौलाना सैय्यद रज़ी हैदर रिज़वी साहब क़िब्ला ने नमाज़ जनाज़ा पढ़ाई ।वहीं पर मौलाना ने मजलिस को खिताब करते हुए उनकी ख़िदमात का तज़केरा भी किया।अन्जुमन हाशिमया के नौहाख्वानो ने जनाज़ा पर पुरसा पेश करने को नौहा भी पढ़ा।मीडिया प्रभारी सैय्यद मोहम्मद अस्करी ने बताया की स्व सरदार हुसैन खॉं अन्जुमन हाशिमया के सरबराह के साथ तब्लीगी मजलिस को संचालित करवाने में अहम भूमिका निभाते चले आ रहे थे वहीं दीनी तहफ्फुज़ और समाजी तौर पर भी काफी सक्रिय रहा करते थे।उनके आकस्मिक न...









