श्रीराम मंदिर परमार्थ में हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण समारोह संपन्न परमार्थ निकेतन त्रिवेणी पुष्प परिसर भक्तिमय हुआ
श्रीराम मंदिर परमार्थ में हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण समारोह संपन्न
परमार्थ निकेतन त्रिवेणी पुष्प परिसर भक्तिमय हुआ
प्रयागराज। श्री राम मंदिर परमार्थ त्रिवेणी पुष्प, प्रयागराज में आज 25 नवंबर 2025 को भव्य धर्म ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों तथा सनातन धर्म की गौरवगाथा को समर्पित रहा। कार्यक्रम के प्रारंभ में परम पूज्य स्वामी चिदानंद मुनि जी के आशीर्वाद एवं उनकी प्रेरणा से और परमार्थ त्रिवेणी पुष्प के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरुण सारस्वत जी के दिशा निर्देश में श्री राम मंदिर अयोध्या में धर्म ध्वजा कार्यक्रम की तरह परमार्थ त्रिवेणी पुष्प में स्थित श्रीराम मंदिर में भी धर्म ध्वजारोहण कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वाह्न 11 बजे वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन-विधि के साथ हुआ । तत्पश्चात संत-महात्माओं के आशीर्वचन, भक्ति-संगीत एवं धर्मधारा प्रवाह से ...









