लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला परमार्थ निकेतन से हुये विदा
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला परमार्थ निकेतन से हुये विदा
परमार्थ निकेतन से विदा लेते हुये ओम बिड़ला ने विश्व शान्ति हेतु संसद भवन में वेद मंत्रों के उच्चारण के लिये स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी और परमार्थ गुरूकुल के ऋषिकुमारों को किया आमंत्रित, ओम बिड़ला ने परमार्थ निकेतन के ऋषिकुमारों को एक आदर्श आचार्य बनने का संकल्प कराया
परमार्थ गुरूकुल के ऋषिकुमारों को वितरित किये सर्दी के कपड़े, स्वेटर और शाल
ऋषिकेश, 2 नवम्बर। माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला जी ने आज परमार्थ निकेतन से विदा ली। चलते-चलते लोकसभा अध्यक्ष जी ने परमार्थ गुरूकुल के ऋषिकुमारों को सर्दी के कपड़े, स्वेटर और शाल वितरित किये।
माननीय श्री ओम बिड़ला जी ने कहा कि पूज्य स्वामी जी का पावन सान्निध्य और माँ गंगा का तट अत्यंत शान्तिदायक है। मैं जब भी माँ गंगा के दर्शन करता हूँ अद्भुत ऊर्जा और शान्ति का अनुभव होता हैं।
श्र...









