*”एक अजीब दास्तां” नाटक में दिखा सामाजिक विसंगतियों का द्वंद*
*"एक अजीब दास्तां" नाटक में दिखा सामाजिक विसंगतियों का द्वंद*
*(इस अवसर पर नगर की 10 विभूतियों को सम्मानित किया गया)*
*प्रयागराज l* कला व संस्कृति में सक्रिय संस्था "आस्था समिति" द्वारा दो दिनी आयोजन "लोकरंग बहार" के समापन पर शुक्रवार को उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के प्रेक्षागृह में नाटक एक अजीब दास्तां का मंचन किया गया l कविता यादव की परिकल्पना एवं निर्देशन में प्रस्तुत नाटक के माध्यम से समाज में फैली विसंगतियों और कुरीतियों के कारण आम जनों के मन के अंतर्द्वंदो को बहुत मार्मिक रूप में प्रस्तुत किया गया l
चर्चित हास्य व्यंगकार अख्तर अली द्वारा लिखित नाटक "एक अजीब दास्तां" के कथासार के अनुसार बदलती सामाजिक परिस्थितियों, हर तरफ व्याप्त विसंगतियों एवं विकृतियों के चक्रव्यूह में फंसकर सामान्य व्यक्ति बड़ी ही उहापोह की जिंदगी जीने को मजबूर हो रहा है l उसके मन में अ...







