शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, 150 बीघा भूसा राख — किसानों के सामने खड़ा हुआ बड़ा संकट
शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, 150 बीघा भूसा राख — किसानों के सामने खड़ा हुआ बड़ा संकट
उजाला शिखर
अयोध्या (कोरांव) प्रयागराज। तहसील कोरांव के ग्राम सभा पथरताल में रविवार को शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 150 बीघा में रखा भूसा व पुआल जलकर पूरी तरह राख हो गया। इस हादसे में किसानों की महीनों की मेहनत पलभर में स्वाहा हो गई। बताया जा रहा है कि शादी-विवाह के सीजन के चलते कई किसान अपने मवेशियों के लिए रखा भूसा खेतों में ही छोड़कर बाहर गए हुए थे। इसी दौरान बिजली के तारों में अचानक हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने सूखे भूसे को आग के हवाले कर दिया। आग इतनी भयावह थी कि तेज लपटों और हवा के चलते देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में फैल गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका...








