विद्यार्थियों में जागरूकता के लिए केंद्रीय बजट 2026-27 पर परिचर्चा का हुआ आयोजन
विद्यार्थियों में जागरूकता के लिए केंद्रीय बजट 2026-27 पर परिचर्चा का हुआ आयोजन
प्रयागराज आर्य कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर के अंतर्गत विद्यार्थियों में जागरूकता के लिए केंद्रीय बजट 2026-27 पर परिचर्चा का आयोजन हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने कहा कि यह बजट 2026-27 विकसित भारत@ 2047 के लक्ष्य को साधते हुये दीर्घकालिक विकास रणनीति पर केंद्रित है जिसमें तत्कालीन वैश्विक घरेलू चुनौतियों को समाप्त करने का प्रबंध है। जिसके लिये विभिन्न क्षेत्रों कृषि, विनिर्माण, एमएसएमई, AI, सेवा क्षेत्र, साइबर सुरक्षा, हरित ऊर्जा, और पर आवंटन पर ध्यान दिया गया। प्राचार्या प्रोफेसर अर्चना पाठक ने बजट के सभी पक्षों को रखते हुए सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया ।विपक्ष में डॉ श्यामकांत , डॉ सव्यसाची , डॉ रंजना त्रिपाठी ...









