माघ मेले में आयुर्वेद चिकित्सालय का हुआ शुभारंभ
माघ मेले में आयुर्वेद चिकित्सालय का हुआ शुभारंभ
प्रयागराज माघ मेला में किला रोड स्थित सेक्टर 3 में राष्ट्रीय आयुष मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित आयुर्वेद चिकित्सालय का शुभारंभ विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य एवं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी प्रयागराज डॉ मनोज कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन एवं भगवान धन्वंतरि, माँ भारती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।गुरु प्रसाद ने विगत महाकुंभ में आयुष विभाग द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की।सेक्टर 5 काली मार्ग कल्पवासी थाना के पास आयुर्वेद चिकित्सालय का शुभारंभ राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय हंडिया के पूर्व प्रधानाचार्य एवं विश्व आयुर्वेद मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो.(डॉ.) जी. एस. तोमर ने किया। डॉ तोमर ने कहा कि आस्था के पावन पर्व माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की प्राचीन भारतीय चिकित्सा विधा आयुर्वेद में विशेष आस्था है।आयुष...









