मकर संक्रांति के पर्व पर सिविल लाइन्स साइड से प्रयागराज जंक्शन पर प्रवेश निषेध रहेगा
मकर संक्रांति के पर्व पर सिविल लाइन्स साइड से प्रयागराज जंक्शन पर प्रवेश निषेध रहेगा
रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि मकर संक्रांति के पर्व पर *दिनांक 13.01.23 को दोपहर 12:00 बजे से दिनांक 16.01.23 को दोपहर 12:00 बजे तक* प्रयागराज जंक्शन पर सिविल लाइंस की ओर से प्रवेश निषेध रहेगा | इस दौरान सिटी साइड की ओर से आगमन और सिविल लाइंस साइड की ओर से निकास की व्यवस्था लागू रहेगी। मेले में आने वाले श्रद्धालओं को सूचित किया जाता है कि,मेले के दौरान प्रमुख स्नान पर्वों पर जिन यात्रियों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की ओर जैसे मेजा रोड ,मांडा रोड, विंध्याचल,मिर्जापुर ,चुनार, आदि स्टेशनों की ओर यात्रा करनी हो वे यात्री, नैनी अथवा छिवकी स्टेशन से , जिन यात्रियों को कानपुर की ओर जैसे भरवारी, सिराथू ,खागा, फतेहपुर, एवं कानपुर आदि स्टेशनों की ओर यात्रा करनी हो वे यात्री प्रयाग...









