प्रयागराज मण्डल में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
प्रयागराज मण्डल में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
भारतीय रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे के सबसे व्यस्ततम एवं अति महत्वपूर्ण मण्डलों में से एक प्रयागराज मण्डल एक महत्वपूर्ण अंग के रूप में अपना विशिष्ट योगदान देती आ रही है। प्रयागराज रमण्डल दिल्ली-हावड़ा रूट के 58% भाग पर गाड़ियों का कुशलतापूर्वक संचालन करती है जो इस मण्डल के महत्व एवं प्रतिबद्धता का परिचायक है। इस अति व्यस्त मण्डल में गाड़ियों का संचालन करने के साथ -साथ प्रयागराज मण्डल पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी कुशलता पूर्वक निभा रहा है।
पर्यावरण जो कि मानव जीवन की नींव है, को समाप्त होने से बचाने और पर्यावरण संतुलन जो कि बिगड़ रहा है को पुनः से स्थापित करने के लिये, लोगों को जागरुक करने हेतु हर साल 05 जून को पूरे विश्व मे विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पर्यावरण हर प्रकार हमारे लिये कार्य करता है, हमें ऊर्जा प्रदान करता है...







