शुएट्स के प्रचार प्रसार विभाग एवं सोशल वर्क विभाग की ओर से मनाया गया हिंदी दिवस
शुएट्स के प्रचार प्रसार विभाग एवं सोशल वर्क विभाग की ओर से मनाया गया हिंदी दिवस
शुएट्स के प्रचार प्रसार विभाग एवं सोशल वर्क विभाग की ओर से आज दिनांक 14 सितंबर को हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें शुएट्स के छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम की सूची में काव्य पाठ प्रतियोगिता, निबन्ध प्रतियोगिता , पोस्टर प्रतियोगिता वाद विवाद प्रतियोगिता और विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान के माध्यम से हमारी राजभाषा हिंदी के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करने का सराहनीय प्रयास किया गया । कार्यक्रम के की अध्यक्षता कर रही दोनों ही विभागों की विभाग अध्यक्षा प्रोफ़ेसर जहां आरा ने अपने व्याख्यान में हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार को देश की उन्नति के लिए आवश्यक बताते हुए कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है हिंदी को विलुप...








