हैदराबाद में आयोजित 3rd AHPI लीडरशिप समिट में वात्सल्य हॉस्पिटल को मिला ग्लोबल लीडरशिप अवॉर्ड
हैदराबाद में आयोजित 3rd AHPI लीडरशिप समिट में वात्सल्य हॉस्पिटल को मिला ग्लोबल लीडरशिप अवॉर्ड
हैदराबाद/प्रयागराज
हैदराबाद में हाल ही में संपन्न हुए तीसरे एचपीआई (Association of Healthcare Providers India) लीडरशिप समिट के दौरान प्रयागराज स्थित वात्सल्य हॉस्पिटल को ग्लोबल लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान अस्पताल द्वारा मरीज की संतुष्टि को बढ़ाने और उसकी सतत मॉनिटरिंग के लिए अपनाए गए नवाचारपूर्ण दृष्टिकोण के लिए प्रदान किया गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि, विशेषज्ञ और उद्योग जगत के दिग्गज मौजूद रहे। इस मंच पर वात्सल्य हॉस्पिटल के कार्यों को विशेष रूप से सराहा गया, जहाँ अस्पताल प्रबंधन ने मरीजो के इलाज के साथ-साथ उनके अनुभव और संतुष्टि को भी सर्वोच्च प्राथमिकता देने का सफल प्रयास किया है।
वात्सल्य हॉस्पिटल, प्रयाग...









