अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी सांसद के जन्मदिवस पर होगा रक्तदान
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी सांसद के जन्मदिवस पर होगा रक्तदान
रिपोर्ट कुलदीप शुक्ला
प्रयागराज महानगर कांग्रेस कमेटी प्रयागराज के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन जी ने कांग्रेस के चेयर पर्सन श्रीमती सोनिया गांधी के जन्मदिन के पूर्व संध्या पर बोलते हुए बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी सांसद के जन्मदिवस दिनांक 9 दिसंबर 2024 को सभी जनपदों में ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया जाएगा l हम सबकी की प्रेरणास्रोत विनम्र सहज और पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का भाव रखने वाली हमारी नेता आदरणीय सोनिया गांधी के जन्म दिवस पर रक्तदान से अच्छा कोई दूसरा उपहार हम कांग्रेस जनों के लिए नहीं हो सकता आज देश में जिस तरह से विषाक्त माहौल वर्तमान भाजपा सरकार में बन गया है और दिन प्रतिदिन उसे भाजपा के वरिष्ठ नेता...









